
महाराजगंज (डीवीएनए)। सिसवा नगर में आज इंजीनियर आरके मिश्रा पहुंचे और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक किया, इंजीनियर आर के मिश्रा 18 मार्च को समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार सिसवा के ब्लॉक रोड स्थित अरविंद जायसवाल के ऑफिस पर आज दोपहर इंजीनियर आर के मिश्रा पहुंचे और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि 18 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सम्मुख समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे, इस दौरान उन्होंने सिसवा विधानसभा के विकास और समस्याओं के बारे में भी चर्चा किया।
बताते चलें कि इंजीनियर आरके मिश्रा सिसवा विधानसभा से विधायक के रुप में चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन सफलता नहीं मिल पाई और अब समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं ऐसे में अटकलें तेज हो गई हैं।
बैठक में अरविंद जयसवाल, राजेश सिंह, शैलेश सुलतानिया, सलीम खान, जनार्दन यादव, छवि यादव, भोला यादव, मनोहर लाल साहनी, उमेश कुमार शुक्ला, रजत जयसवाल, दीपेंद्र प्रताप सिंह के साथ तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।