
बाँदा (डीवीएनए)।जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ोखर की न्याय पंचायत तिन्दवारा , बड़ोखर खुर्द , जारी , करबई की बैठक में पार्टी व संगठन की मजबूती को लेकर बैठक की, साथ ही जन समस्याओं को सूना।
मुख्य अतिथि बाँदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बैठक में ग्रामवासियों व न्याय पंचायत वासियों से संगठन सृजन अभियान के तहत तिन्दवारा, बड़ोखर खुर्द, जारी, कबरई न्याय पंचायत में न्याय पंचायत अध्यक्ष व न्याय पंचायत सचिव का चुनाव कराया और जनसमस्याओं को जाना।
न्याय पंचायत तिन्दवारा में दिनेश यादव को न्याय पंचायत अध्यक्ष व अवनीश सिंह राजपूत को न्याय पंचायत सचिव, न्याय पंचायत बड़ोखर खुर्द (ग्राम- गुरेह में बैठक) में न्याय पंचायत अध्यक्ष कमल किशोर लालू व न्याय पंचायत सचिव रामप्रसाद वर्मा , न्याय पंचायत जारी (ग्राम – हथौड़ा में बैठक) में न्याय पंचायत अध्यक्ष अहमद हुसैन व न्याय पंचायत सचिव शादाब अली , न्याय पंचायत कबरई (ग्राम-अरबई में बैठक) में न्याय पंचायत अध्यक्ष प्रवीण सिंह व न्याय पंचायत सचिव मुवीन मंसूरी को कांग्रेस जनों द्वारा सर्वसम्मति से चुना गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने संगठन को मजबूत करने को लेकर सभी के विचार जाने तथा कहा कि भाजपा की मोदी सरकार के तीनों कृषि बिल किसान विरोधी हैं, किसान व कृषि के हितार्थ नहीं है, बल्कि कार्पोरेट के हितार्थ हैं।
सरकार की सत्याग्रही किसानों को इधर-उधर की बातों में उलझाने की हर कोशिश बेकार है। अन्नदाता सरकार के इरादों को समझता है।उनकी माँग साफ है की कृषि-विरोधी कानून वापस लो! जिलाध्यक्ष नें कहा कि कांग्रेस की सरकार केन्द्र में आने पर कृषि व किसान विरोधी तीनों काले कानूनों को समाप्त किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नें ग्रामवासियों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। जिला उपाध्यक्ष बीलाल ,महिला जिला अध्यक्ष सीमा खान
कार्यक्रम प्रभारी नें कहा कि वर्तमान केन्द्र की भाजपा सरकार किसान, मजदूर की विरोधी है।
बैठक में उपरोक्त के अलावा ग्राम गुरेह में आरती कुशवाहा सहित लगभग एक दर्जन लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई धीरेन्द्र प्रताप सिंह पटेल जिला सचिव, बड़ोखर ब्लॉक प्रभारी, वीरेन्द्र तिवारी जिला कोषाध्यक्ष , पिप्पी चौरसिया, राजेश कुमार सिंह, नरेन्द्र यादव,आरती कुशवाहा,रामू मिश्रा, खुर्शीद अहमद,सफदर अली- वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अशोक मिश्रा, अशरफ उल्ला खान ,राशिद अहमद ,शाबिद अली,सफात उल्ला, रमेश, नारायण प्रसाद, जगदीश विश्वकर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।
संवाद विनोद मिश्रा