
कासगंज (डीवीएनए)। भाजपा जिला कार्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रहे। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी ने की। मंच पर उपस्थित क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत, पंचायत चुनाव जिला संयोजक महेंद्र सिंह बघेल, सह संयोजक सतेंद्र कश्यप बॉबी,मौजूद रहे।
पंचायत चुनाव की बैठक मै मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह ने जिले के मंडल अध्यक्ष,ब्लॉक संयोजक, वार्ड संयोजको,से चुनाव के बारे में चर्चा की, उन्होंने कहा सभी लोगों को आगामी चुनाव में अभी से लग जाना चाइए। जिससे पार्टी को जीत मिल सके। अपने वार्डों में,ब्लॉकों में, जनता से संपर्क करें।पार्टी की योगी सरकार और मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताएं। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में बताना है जिससे आम लोगों को पार्टी की योजनाओं के बारे में पता लग सके।
बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी,क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत,महेंद्र सिंह बघेल, सतेंद्र कश्यप बॉबी ने भी संबोधित किया। बैठक में जिले के महामंत्री,मंडल अध्यक्ष,ब्लॉक संयोजक,वार्ड संयोजक,उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत उत्तर प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,कासगंज जिले के प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा, एटा लोकसभा के सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना।कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्या बताई जिनको अधिकारियों से बातचीत करके निराकरण किया गया।
प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा और एटा लोकसभा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने भी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में जी जान से लगने को कहा जिससे भाजपा को जीत मिल सके।
इस अवसर परसदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत,विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक ममतेश शाक्य,क्षेत्रीय मंत्री पूड़ेन्द्र प्रताप सिंह सोलंकी,जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला,जिला महामंत्री नीरज शर्मा, गौरीशंकर शर्मा डॉ ज्ञान प्रकाश गुप्ता, महेंद्र सिंह राणा,संजय सोलंकी,सुरेश माहेश्वरी, शिवकुमार भारद्वाज, रामनिवास राजपूत,उत्तम चंद्र पाथरे,रामगोविंद महेरे,अनुरोध प्रताप सिंह,डॉ बीड़ी राणा,अनिल पुंढीर,केपी सिंह,कृष्णकांत वशिष्ठ,जितेंद्र बघेल,विष्णुदेव पाठक,रविन्द्र ब्रह्मचारी,डॉ मिथलेश राणा,डॉ शेलेन्द्र यदुवंशी,रविंदर लोधीशरद गुप्ता,संजय दुवे,ब्रजेश उपाध्याय मोजूद रहे।