
महराजगंज (डीवीएनए)। थाना परसा मलिक के पास बीती रात अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से नील गाय की मौके पर ही मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब दस बजे ठुठीबारी की तरफ से ,नौतनवा की ओर जा रही एक वाहन जिसकी स्पीड काफी तेज बताई जा रही है उसी वक्त अचानक से एक नील गाय ने सड़क पर छलाँग लगा दी जिससे जोरदार टक्कर हो गयी, वआस पास के लोगों का कहना है कि टक्कर इतना जोरदार था कि नीलगाय की मौके पर, ही मौत हो गई और वाहन भी काफी क्षतिग्रस्त हो गयी, पर वाहन का कुछ पता नहीं चल पाया।
इस घटना की जानकारी घोड़हवां वन चैकी रेंज के अधिकारियों को दी गयी, सुबह मौके पर पहुँचे वन कर्मी आशोक कुमार ने पंचनामा बनवाकर नीलगाय को थाना परसा मलिक के सेखुआनी के पास दफन कर दिया गया।
संवाद विनोद वर्मा