
अमेठी(डीवीएनए ):अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान के तहत राम भक्तों ने जन जागरूकता रैली निकाल लोगों को जागरूक किया।लोगो ने रैली का जगह-जगह स्वागत किया ।
सोमवार को श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह जागरूकता रैली का शुभारंभ मुसाफिरखाना कस्बे के दयाल बाग से शुरू होकर मुंसीगंज मोड़ तक पहुँची।रैली में शामिल राम भक्तों द्वारा लगाए जाने वाले जयघोष से पूरा वातावरण राममय हो गया।विश्व हिंदू परिषद,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ,विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रैली में श्री राम का जयघोष किया।
भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य हरिशंकर दुबे,समाजसेवी व भाजपा नेता कृष्ण कुमार तिवारी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष मुसाफिरखाना महेंद्र मिश्र ने बताया कि निधि संग्रह जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।इस दौरान जिला प्रचारक शिव प्रसाद,संघ कार्यकर्ता बलराम अग्रहरि और वृंदा प्रसाद मिश्र,विहिप के अवधेश सिंह,भाजपा जिला मंत्री अतुल सिंह,राजेश सिंह,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जीत बहादुर सिंह सहित सैकड़ों राम भक्त मौजूद रहे।
संवाद , राम मिश्रा