
आगरा(डीवीएनए) लोहड़ी का पावन पर्व बुधवार को कोविड की गाइडलाइंस के तहत मनाया गया। शहर में अलग – अलग अंदाज में लोहड़ी को मनाया गया। लोगों ने इस बार बाहर जाने के स्थान पर अपने घर रहकर ही लोहड़ी के त्यौहार को सादगी से मनाया। इसके अलावा शहर के आईआईएफटी संस्थान सूर्य नगर में भी
विद्यार्थियों ने लोहड़ी जलाकर त्यौहार मनाया।अपने घरों में तो कहीं कॉलोनियों के पार्क में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोहड़ी को मनाया।
उत्तरी विधानसभा सभा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने लोहड़ी का त्यौहार सुर कुटी में नेत्रहीन बच्चों के साथ मनाया। साथ ही बच्चो को अपने हाथ से भोजन भी परोसा और वहाँ के प्रबंधन से व्यवस्था की जानकारी हासिल की।
इस मौके पर उनके साथ प्रमुख समाज सेवी राजेश खुराना, शिवराम सिंघल, रोहित कत्याल् मौजूद रहे।
संवाद:- दानिश उमरी