
वाराणसी (डीवीएनए)। प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी वाराणसी में अमित अंजन को उत्तर प्रदेश सरकार के संगीत नाटक अकादमी (संस्कृति विभाग) का सर्वसम्मति से कार्यकारणी सदस्य चुना गया।
इस दौरान अमित अंजन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा दी गयी ये नई जिम्मेदारी मुझमें नई ऊर्जा संचरित कर रही है,ईश्वर धैर्य और विवेक दे जिससे इस जिम्मेदारी को मैं निभा सकूँ।
बैठक में मंत्री संस्कृति,पर्यटन व प्रोटोकाल (उत्तर प्रदेश सरकार) नीलकंठ तिवारी, संगीत नाटक अकादमी अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पद्मश्री डॉ राजेश्वराचार्य, उपाध्यक्ष डॉ धुन्नू लाल गौतम, संगीत नाटक अकादमी सचिव उत्तर प्रदेश तरुण राज, सदस्यगण व अधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश की संस्कृति धरोहर को संजोने वाली पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी उपस्थित रही।