सुल्तानगंज की पुलिया पर गर्म वस्त्र व कंबल वितरण - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

सुल्तानगंज की पुलिया पर गर्म वस्त्र व कंबल वितरण

आगरा(डीवीएनए )। कोहरे के कारण सूर्य लुकाछिपी खेल रहा है तो गलन भरी सर्दी ने सड़क किनारे झुगी झोपड़ी व फुटपाथ पर रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। ऐसे लोगों की मदद के लिए भाजपा युवा मोर्चा की ओर से सुल्तानगंज की पुलिया पर गर्म वस्त्र व कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महापौर नवीन जैन मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे। महापौर नवीन जैन ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ
सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले व जरूरतमंद लोगों को कम्बल एवं गर्म वस्त्र वितरित किये। महापौर नवीन जैन से गर्म वस्त्र व कंबल पाकर जरूरतमंद लोग काफी उत्साहित नजर आए और महापौर को धन्यवाद दिया।

इस कार्यक्रम के दौरान महापौर नवीन जैन ने लगभग 100 लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किये। महापौर ने बुजुर्ग लोगों को कंबल दिए तो वहीं उनके बच्चों को गर्म कपड़े व स्वेटर वितरित किये। महापौर ने युवा मोर्चा के इस कार्यक्रम की सराहना की और युवा पीढ़ी से भी समाजसेवा व जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

महापौर नवीन जैन में शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि कुछ वस्तुएं/वस्त्र जो आपके उपयोग की न हों लेकिन वो अन्य लोगों के काम आ सकती है। ऐसी वस्तुओं को जरूरतमंदों को दे जिससे आपके साथ साथ जरूरतमंद की भी जरूरत पूरी हो सके।

भाजपा युवा मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष इंजी राहुल आर्य और किशोर कुमार ने बताया कि युवा मोर्चा पहले भी इस प्रकार के सेवाभाव के कार्य करता रहा है और आगे भी इस तरह के कार्य करता रहेगा। महानगर मंत्री शशांक भदौरिया ने बताया युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं अपने अपने घरों से गर्म वस्त्र एकत्रित कर रहे है और उन्हें जरूरतमंदों को भेट किये जा रहे है। इस दौरान जितेंद्र सिंह भदौरिया, संदीप तिवारी, विजय सिकरवार, अभिषेक रावत, रोहित आर्य, इब्राहिम उस्मानी, हेमन्त परिहार आदि उपस्थित रहे।
संवाद , दानिश उमरी

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...