
अमेठी(डीवीएनए ): श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ स्थल अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा संघ एवं विहिप के द्वारा निधि समपर्ण महाभियान चलाया जा रहा है।पूरे जिले में राम भक्त लोगो तक पहुंच कर निधि समपर्ण का कार्य कर रहे है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी और संघ प्रचारक शिव प्रसाद ने बताया कि निधि समपर्ण अभियान को ले पूरे जिले में उत्साह देखा जा रहा है।राम मंदिर निर्माण के लिए लोगो की भावनाएं उमड पडी है।उन्होने बताया कि कार्यकर्ता अभियान के तहत कूपन के माध्यम से निधि समपर्ण कर रहे है।कई राम भक्त जो मंदिर निर्माण के लिए ज्यादा राशि देने को तैयार है उनसे रसीद के माध्यम से भी निधि संग्रह किया जा रहा है।
इसी क्रम में सोमवार को जिले के मुसाफिरखाना तहसील प्रशासन व कोतवाली पुलिस स्टाफ ने राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि दी।भाजपा जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित ने बताया कि जिले के हर व्यक्ति कूपन लेने के लिए ललायित नजर आ रहा है। भाजपा और संघ ने जिले के हर हिंदु परिवार से अभियान में शामिल होकर देश का सम्मान और गौरव के प्रतिक राम मंदिर निर्माण में अपनी सहभागिता देने की अपील की है।
संवाद , राम मिश्रा