
महराजगंज (डीवीएनए)। सिसवा नगर स्थ्ति आदर्श शंकर शिशु विद्यालय बुढ़ौवा टोला, पर महापद्मानंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के द्वारा आज जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह मनाई गई।
इस दौरान संघ के राकेश शर्मा, मनोज शर्मा ,उपेंद्र शर्मा के अलावा डॉक्टर संदीप कुशवाहा, शेषनाथ जी, राजेन्द्र सिंह जी , बलराम शर्मा ,रामाधार शर्मा, राजकिशोर शर्मा, मोतीचंद द्वारा गरीबो को कम्बल वितरण व प्रबुद्ध लोगो को डायरी देकर सम्मानित करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।