
महराजगंज (डीवीएनए)। सिसवा नगर स्थित चोखराज तुलस्यान विद्या मंदिन में युवाओं के प्रेरणास्त्रोत परमपूज्य स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (राष्ट्रीय युवा दिवस) द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व नगर अध्यक्ष राम शाही ने कहा की हम सभी को स्वामी विवेकानंद जैसे कर्मवीर व गुणवान बनना चाहिए, जो हमे अपनी लक्ष्य से कभी हार नही माननी चाहिए।
इस दौरान नगर अध्यक्ष जितेंद्र विश्वकर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रमुख मोनू, नगर मंत्री शिवम पांडेय, नगर सह मंत्री अभिजीत त्रिपाठी, नगर कार्यकारिणी सदस्य सतीश मद्धेशियास, नगर सोशल मीडिया प्रमुख सनोज कुमार,कार्यकारणी सदस्य राजन कुमार, नगर कार्यकारिणी सदस्य आनंद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे।