गाजियाबाद में श्मशान की छत गिरी, 18 की मौत - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

गाजियाबाद में श्मशान की छत गिरी, 18 की मौत

गाज़ियाबाद।(डीवीएनए) गाजियाबाद में श्मशान घाट में लैंटर गिरने से 18 लोगो की मौत हो चुकी है। अब मलबे से 35 घायलों को लोगों मलबे से निकला जा चुका है। करीब 100 लोगों की मलबे में दबे होने की आशंका है। खबर लिखे जाने तक राहत कार्य जारी है। प्रशासन का बड़ा अमला मौके पर मौजूद है। घटना मुरादनगर इलाके में हुई।

रविवार को एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। जिसमें लगभग 100 शामिल थे। बारिश की वजह से कुछ शव के पास थे तो ज़्यादा तर लोगों ने श्मशान की छत के नीचे शरण ले ली थी। अचानक पूरी छत नीचे आ गई जिससे अफरा तफरी मच गई। बता ते चले कि जिस छत के गिरने से 18 लोगों की अब तक जान चली गई है।

वह छत का निर्माण लगभग ढाई महीने पहले कराया गया था। यह निर्माण कार्य नगर पालिका मुरादनगर द्वारा कराया गया था श्मशान घाट के अंदर मुख्य द्वार से अंदर तक करवाया गया था। एनडीआरएफ के अनुमान के मुताबिक इस हादसे की वजह निर्माण कार्य में उपयोग की गई घटिया सामग्री है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं उन्होंने कहा कि हमारे मंत्री गण सांत्वना राशि के रूप में दिया जा रहा है। घटना स्थल पर आई जी रेंज मेरठ और आयुक्त मेरठ को जांच सौपी गई है। जो अपनी रिपोर्ट शासन को देंगे।

मृतकों के परिवारों को सरकार 2-2 लाख की मदद

मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ ही मण्डलायुक्त, मेरठ एवं ADG, मेरठ जोन को घटना के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।
संवाद:- सादिक़ जलाल

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...