CM योगी ने पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया  - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

CM योगी ने पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया 

लखनऊ। डीवीएनए
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहां जारी शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री सत्यदेव सिंह वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। उन्होंने सदैव अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। श्री सिंह के निधन से भारतीय जनता पार्टी ने विचारधारा के प्रति एक समर्पित नेता को खोया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...