अराजक तत्वों ने प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों की तीन बाइकों में लगा दी आग - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

अराजक तत्वों ने प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों की तीन बाइकों में लगा दी आग

वाराणसी। डीवीएनए

चंदौली जिले के 3 फुटबॉल खिलाड़ियों की बाइक्स फूंक दी। मुगलसराय के इंडियन इंस्टीट्यूट में खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे।

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत इंडियन इंस्टीट्यूट में शुक्रवार की सुबह अभ्यास करने गये फुटबॉल खिलाड़ियों मैदान के बाहर खड़ी बाईक्स को असमाजिक तत्वों ने फूंक दिया। उक्त घटना शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे की है। तीनों बाईक्स जलकर राख हो गयीं हैं।

बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी होते ही खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया।

इस घटना को लेकर खिलाड़ियों में गहरा आक्रोश ब्याप्त है। बताते चलें कि यह फुटबाल खिलाड़ी रोजाना रेल कोलोनी स्थिति इंडियन इंस्टिट्यूट खेल मैदान में अभ्यास करने आते हैं। शुक्रवार को भी अभ्यास के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी बाइक्स बाहर खड़ी कर दी। कुछ ही देर बाद जानकारी मिली कि किसी ने उनके वाहनों में आग लगा दी है। खिलाड़ी भाग कर जबतक पहुंचते तीनों बाइक जलकर राख हो चुकी थीं।

इस घटना में तलद फरीद, तनवीर अहमद और इंद्रजीत सिंह चिंटू की बाइक जलकर राख हो गयी। फूंकी घटना से खिलाड़ियों में काफी नाराजगी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

संवाद राकेश पाण्डेय

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...