
आगरा (डीवीएनए) । आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना होना कोई नई बात नहीं है।।आये दिन लोग यहां दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं। लगातार मृत्यु का सिलसिला जारी है। गुरुवार की सुबह भी लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण कार हादसा हुआ। देवरिया के रहने वाले सागर यादव अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहे थे। रास्ते मे फिरोजाबाद के समीप कार बेरिगेटिंग तोड़ कर नीचे गिर गई। जिसमें तीन लोगों को मौक़े पर ही मौत हो गई। मृतकों में चालक मुकेश,मोहन,अंजू यादव शामिल है। अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका उपचार चल रहा है।
संवाद, दानिश उमरी