
अयोध्या (डीवीएनए)। राम नगरी अयोध्या में सैकड़ों वर्षो के बाद भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है ऐसे में भगवान श्री राम के विवाह महोत्सव के आयोजन भव्य रुप से मनाया गया है लेकिन कोविड-19 को देखते हुए इस आयोजन में भी सीमित लोग ही शामिल हो सके।
अयोध्या में श्री राम विवाह महोत्सव का आयोजन 14 दिसंबर से ही प्रारंभ हुआ था मंदिरों में रामकथा रामलीला के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के आयोजन किए गये वही 17 व 18 दिसंबर से हिंदू रीति रिवाज से होने वाले विवाह में हल्दी रस्म, मेहंदी रस्म, तेल पूजा का भी आयोजन किया गया। अयोध्या के संतो ने शाम ठलते ही भगवान श्री राम की भव्य बारात मठ मंदिरों से धूमधाम से निकाली।अयोध्या में धूम धाम से श्री राम बारात में घोड़ा हाथी के साथ झूमते बड़ी संख्या में श्रद्धालु निकल पड़े।अयोध्या में स्थान स्थान पर बारात का स्वागत किया गया वही देर रात्रि मंदिरों श्री राम व माता जानकी के सांकेतिक विवाह का आयोजन भी किया जायेगा। जिसको लेकर मंदिरों के साथ सजावट की गई ।प्रमुख मंदिरों में से दशरथ महल, कनक भवन, रंग महल, राम कचेहरी, विभूति भवन, राम हर्षण कुंज, जानकी महल,मणिराम दास छावनी सहित अन्य कई मंदिरों से भव्य राम बारात निकाली गई। तो वही दर्जनों मंदिरों में भगवान श्री राम और माता जानकी के प्रतीकात्मक विवाह का भी आयोजन किया जा रहा है। आज के दिन अयोध्या के कुछ मंदिरों में भंडारे का भी आयोजन संतों ने किया।जिसको लेकर अयोध्या के संतो और श्रद्धालुओं ने क्या कहा आइए सुनते हैं।
संवाद राकेश पाण्डेय