केंद्रीय अधिकारी ने किया फसलों का अनुश्रवण, उत्पादन बढ़ाने पर जोर - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

केंद्रीय अधिकारी ने किया फसलों का अनुश्रवण, उत्पादन बढ़ाने पर जोर

बांदा (डीवीएनए)। भारत सरकार से नियुक्त अनुश्रवण अधिकारी डॉ.एएल बाघमरे ने यहां कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदर्शन के लिए तैयार की गईं दलहन व तिलहन फसलों का अवलोकन किया। उन्होंने दलहन व तिलहन बीज उत्पादन को बढ़ावा दिए जानेकी जररूत बताई।
जिले में दलहन व तिलहन फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन एवं राष्ट्रीय तिलहन व ऑयलपाम मिशन योजनाएं संचालित कर रही है। इन्हीं योजनाओं के तहत कृषि विज्ञान केंद्र जनपद के विभिन्न ग्रामों में समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष भी जनपद के तीन ग्रामों में दलहन व छह ग्रामों में तिलहन फसलों के समूहबद्ध प्रदर्शन आयोजित किए गए हैं। इसमें सभी फसलों की नवीनतम प्रजातियों के साथ-साथ अन्य वैज्ञानिक तकनीकियों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
योजनाओं के अनुश्रवण के लिए भारत सरकार से नियुक्त अनुश्रवण अधिकारी डॉ.एएल बाघमरे (संयुक्त निदेशक, गन्ना विकास निदेशालय लखनऊ) ने प्रदर्शनों का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से बातचीत की। प्रदर्शित तकनीकियों को वृहद स्तर पर अपनाने का आह्वान किया। दलहन बीज उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सीड हब योजना के तहत विश्वविद्यालय परिसर में डॉ.मुकुल कुमार के नेतृत्व में संचालित बीज विधायन संयत्र व बीज उत्पादन प्रक्षेत्र का भ्रमण भी उन्होंने किया।
उनके भ्रमण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र अध्यक्ष डॉ. श्याम सिंह व वैज्ञानिक डॉ. दीक्षा पटेल ने उन्हें फसल प्रदर्शन की पूरी जानकारी दी। सरसों में माहू के प्रकोप की आशंका को देखते हुए पीला मैजिक कार्ड व नीम का तेल कृषकों को उपलब्ध कराया गया। इस दौरान खप्टिहाकला के प्रगतिशील किसान रामचंद्र, अनिल, रामबाबू आदि मौजूद रहे।
संवाद विनोद मिश्रा

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...