क्रिसमस पर बदलाव के आसार, 10 हजार लोग कर सकेंगे ताज का दीदार - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

क्रिसमस पर बदलाव के आसार, 10 हजार लोग कर सकेंगे ताज का दीदार

आगरा डीवीएनए। क्रिसमस से पहले ही सैलानियों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। इसके बाद रोज 10 हजार सैलानी ताजमहल का दीदार कर पाएंगे।

फिलहाल यह संख्या पांच हजार तक सीमित है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने नए आदेश में इसे बढ़ाने का अधिकार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन को दे दिया है।

आगरा के एएसआई अधिकारी और जिलाधिकारी पहले ही सैलानियों की संख्या रोज 10 हजार करने का प्रस्ताव भेज चुके हैं। अधिकारियों को अब सिर्फ संस्कृति मंत्रालय के लिखित आदेश का इंतजार है।

मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि आदेश जारी किया जा चुका है। 
संवाद राकेश पाण्डेय

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...