भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल जी के जन्म दिवस को सुशाशन दिवस के रूप में मनाया - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल जी के जन्म दिवस को सुशाशन दिवस के रूप में मनाया

महराजगंज (डीवीएनए)। विधान सभा पनियरा में भारत रत्न एवम पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल जी के जन्म दिवस को आज सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
मिली जानकारी से पनियरा के ब्लॉक परिसर में आयोजित किसान मेले में बतौर मुख्यातिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह की उपास्थिति में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल विहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।यह सिर्फ पनियरा ही नही बल्कि सम्पूर्ण भारत मे एक साथ कार्यक्रम संचालित रहा।
पनियरा विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार के उपलब्धियों के बारे में,मेले में आये सभी किसान बन्धुओ को अवगत कराया।पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में भी विधायक जी ने बताया कि वह बहुत ही दूरदर्शी और कर्मठी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे।आज देश के गरीब जनता को 2 और 3 रुपये में जो राशन मिलता है वह अटल जी की देन है। उनके द्वारा की गई देश की सेवाओं के लिए ही उनको भारत रत्न जैसे सम्मान ने सुशोभित किया गया है।देश के सीमा पर तैनात देश के रक्षको को भी विधायक जी ने नमन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किसान सम्मान निधि के बारे में चल रहे वर्चुअल मीटिंग में विधायक जी सभी किसानों के साथ बैठ कर पूरा संवाद सुना।इस संवाद में प्रधामंत्री ने बताया कि कुछ लोग किसानों को बहका कर राजनीत कर रहे है।केंद्र सरकार किसानों की सच्ची हितैसी है और उनको हमेशा हर प्रकार से सहयोग करेगी। इस कार्यक्रम के सुरक्षा व्यवस्था में पनियरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय अपने फोर्स के साथ मुस्तैदी से तैनात रहे।
इस कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र सिंह के साथ वीडीयो गिरिजा पाण्डेय, जिला पंचायत वीरेन्द्र सिंह ,पूर्व प्रमुख राजेश जायसवाल,पनियरा मण्डल अध्यक्ष रूपेश शर्मा, मुजुरी अध्यक्ष गुड्डु सिंह,जिला मंत्री बबलू यादव,मंडल महामंत्री नरसिंह सिंह,वीरेंद्र गुप्ता,उमेश प्रजापति संतीश सिंह,अखिलेश कन्नौजिया,सहित हजारों लोगो उपस्थित रहे।
संवाद अशोक सिंह

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...