अब रोडवेज की बसों में भी तत्काल टिकट - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

अब रोडवेज की बसों में भी तत्काल टिकट

ट्रेनों की तर्ज पर अब रोडवेज की बसों में भी तत्काल टिकट उपलब्ध होगा। होली की भीड़ की को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने इस तरह का निर्णय लिया है। अब हर बस में कुछ सीटों को तत्काल बुक कराया जा सकता है। 
हर साल होली पर अचानक यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। होली की छुटटी में घर जाने वालों को जगह मिलनी मुश्किल हो जाती है। लोगों को यात्रा करने में काफी परेशानी होती है। इसी को देखते हुए इस साल रोडवेज की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। अचानक से कार्यक्रम बनाने वाले यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए तत्काल की व्यवस्था शुरू हो रही है। इसके तहत यात्री कुछ पैसा अधिक खर्च करके यात्रा से एक दिन पहले अपनी सीट बुक करा सकता है। इससे होली पर भी यात्री सुखद यात्रा का अहसास कर सकते हैं। इस योजना से यात्रियों को काफी सहूलियतें होंगी। 

Post Top Ad

loading...