मतदाता पुनरीक्षण अभियान, भाजपा ने लगाया कैंप - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

मतदाता पुनरीक्षण अभियान, भाजपा ने लगाया कैंप

अमेठी (डीवीएनए)। जिले में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधान सभा व पंचायत चुनावों की तैयारियां को लेकर कमर कस ली है.गौरतलब है कि मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित होने के बाद से ही भाजपा ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर होने वाले आगामी चुनावों में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चहल कदमी तेज कर दी है।
भाजपा ने रविवार को मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले के मंडलों में बृहद स्तर पर कैम्प लगा कर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया।इसी क्रम में समयानुसार सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर पहुँच गए और बड़ी संख्या में युवकों के फॉर्म भरवाए गए, इस कैम्प में युवकों को मतदाता बनाने के लिए फॉर्म भरे गए।
रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी अपने बूथ संख्या 296 और 297 अतरौना,जगदीशपुर पर पहुँच गए और बीएलओ के साथ मिल कर नए मतदाताओं के नाम बढ़वाए।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी की मंशा है कि कोई भी नागरिक मतदाता सूची में सम्मिलित होने से वंचित न रह सके, वही मुसाफिरखाना मंडल में भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्र ने बूथ संख्या 28,29,30,31 (दादरा), बू.सँ.34(रंजीतपुर) और 35(चंदीपुर) में नए मतदाताओं का नाम बढ़वाया।
मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्र ने कहा कि हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा युवकों का फॉर्म भरवाकर उन्हें मतदाता बनने का अधिकार दिलाना है.
संवाद राम मिश्रा

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...