बिजनौर। डीवीएनए
एक प्रधान ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर घायल कर दिया। बेहोश होने पर पड़ोसी के मकान में बंद कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
मामला यूपी के बिजनौर के गांव इनामपुरा का है। जानकारी के अनुसार बलराज सिंह प्रधान ने अपनी पत्नी से झगड़ा कर उसे बेरहमी से पीट दिया।
महिला के पुत्र ने मोहल्लेवासियों को सूचना दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने देखा की आरोपी ग्राम प्रधान ने अपनी पत्नी के हाथ, पैर बंधे हुए बेहोशी अवस्था में मिली। बेहोश महिला को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
चिकित्सकों ने नाजुक हालत में महिला को बिजनौर रेफर कर दिया। क्या कहना है ग्रामवासियों का ग्रामवासियों के अनुसार बुधवार रात करीब दस बजे ग्राम प्रधान का उसकी पत्नी पूजा से विवाद हो गया। ग्राम प्रधान ने पत्नी के साथ मारपीट की।
इस दौरान वह बेहोश हो गई। ग्राम प्रधान ने उसके हाथ-पैर बांधकर गांव के सतपाल सिंह के पुत्र संजय सिंह के बंद पड़े मकान में डाल दिया। संजय सिंह हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता है और परिवार के साथ वहीं रह रहा है।
Digital Varta News Agency
No comments:
Post a comment