
अमरोहा (डीवीएनए)। रजबपुर थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर बर्थ डे सेलीब्रेशन अनोखे अंदाज में किया गया। यहां चाकू से बर्थ डे केके नहीं काटा गया बल्कि रिवाल्वर की गोली से केक काटा गया। साथ ही हर्ष फायरिंग भी की गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो अमरोहा पुलिस भी हरकत में आ गई और मामले की छानबीन कर रही है।
वायरल वीडियाेे रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर के जंगल में स्थित एक फार्म हाउस का बताया जा रहा है। यहां कुछ युवक नए साल का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए थे। युवकों के ग्रुप में शामिल एक युवक का जन्मदिन भी था। लिहाजा जश्न मनाया जा रहा था। इसी दौरान युवकों ने डीजे पर डांस करते हुए लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी।
यह मामला यहीं आकर नहीं थमा। जिस युवक का जन्मदिन था। उसने भी अपने लाइसेंसी पिस्टल से केक पर गोली चलाकर केक काटा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। रजबपुर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Digital Varta News Agency