
बांदा डीवीएनए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करनें के लिये कमाल की कवायद और मेहनत कर रहें हैं। इसके चलते पार्टी में जान और जहान का समन्वय नजर आ रहा हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की कवायद परवान चढ़ने लगी है। यूपी कांग्रेस सचिव और बांदा जिला प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने इसी क्रम में जसपुरा ब्लाक की तीन न्याय पंचायत कमेटियों का गठन कराकर संगठन सृजन अभियान को आगे बढ़ते देख बागवां हो गये। निर्वाचित पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने के लिये प्रेरित किया गया।
जसपुरा में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर जसपुरा, रामपुर और गड़रिया न्याय पंचायत में कांग्रेस कमेटियां गठित की गईं। कांग्रेस प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी अभिमन्यु सिंह व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की मौजूदगी में अध्यक्ष और सचिव का सर्वसम्मति से चुनाव कराया गया। जसपुरा न्याय पंचायत में सोमदत्त द्विवेदी को कांग्रेस अध्यक्ष और डा. सैनी को सचिव चुना गया। इसी तरह रामपुर न्याय पंचायत में जितेन्द्र मिश्रा अध्यक्ष और शिवांकर गुप्ता सचिव चुने गए। जबकि गड़रिया न्याय पंचायत में कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बिंदगोपाल तिवारी और सचिव पद पर रामऔतार शंखवार की ताजपोशी हुई है।
बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं पर भी चर्चा हुई। प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी सिंह ने न्याय पंचायत कमेटियों को बूथ स्तर तक संगठन को विस्तार देने की जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की मेहनत को सराहा। क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर संघर्षकी रणनीति से खुशगवार हुये। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीक्षित ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने समस्याओं को लेकर संघर्ष में कार्यकर्ताओं के कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग का भरोसा दिलाया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान और जिला सचिव रेखा वर्मा ने भी सांगठनिक चर्चा की। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह और सोशल मीडिया को-आर्डीनेटर संतोष द्विवेदी ने भी विचार व्यक्त किये।
सभी वक्ताओं में कांग्रेस को किसानों, मजदूरां, महिलाओं, व्यापारियों, छात्रों, नौजवानों और दलितां व अल्पसंख्यकों की पार्टी बताते हुए कहा कि उनके हक की लड़ाई के लिए पार्टी अपने उसूलां को कायम करेगी। बैठक में शशिकांत अवस्थी और देवेन्द्र कुमार द्विवेदी समेत बड़ी तादाद में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाद विनोद मिश्रा