मंडल में पुलिस के हत्थे चढ़े 50 वारंटी एवं 50 वांछित - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

मंडल में पुलिस के हत्थे चढ़े 50 वारंटी एवं 50 वांछित

बांदा डीवीएनए। चित्रकूटधाम मंडल में एक सप्ताह के विशेष अभियान में 50 वांछित अभियुक्त और 22 वारंटी गिरफ्तार किए गए। उधर, एक पखवाड़े में चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में 14,446 वाहनों की चेकिंग में 5894 वाहनों का चालान किया गया। 47 वाहन सीज किए गए। इस दौरान 14 लाख 23 हजार 750 रुपये समन शुल्क वसूला गया।
चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा के निर्देश पर 12 से 20 दिसंबर तक चले धरपकड़ अभियान में चारों जनपदों में 50 वांछित आरोपी गिरफ्तार किए गए। हालांकि, मंडल में इस समय 105 वांछित आरोपी हैं। इसी तरह 22 वारंटी पकड़े गए। मंडल में 52 वारंटी बताए गए हैं। बांदा में 15 वांछित और 14 वारंटी गिरफ्तार हुए।
हमीरपुर में पांच वांछित अभियुक्त पकड़े गए। चित्रकूट में 16 में 8 वांछितों की गिरफ्तारी हुई। महोबा में 35 में 22 वांछित और 18 में 8 वारंटी धरे गए। 6 से 20 दिसंबर तक चले वाहन चेकिंग अभियान में चारों जनपदों में 14,446 दो पहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग हुई। इनमें 5894 का चालान तथा 47 को सीज किया गया। 14,23,750 रुपये समन शुल्क वसूला गया। बांदा में 1312 दो पहिया वाहनों का चालान और 15 सीज हुए।
इस दौरान 3,93,600 रुपये जुर्माना वसूला गया। 81 चार पहिया वाहनों से 40,500 रुपये जुर्माना लिया गया। हमीरपुर में 1633 दो पहिया वाहनों से 8500 रुपये और 271 चार पहिया वाहनों के चालान में चार हजार रुपये की वसूली हुई। महोबा में 1065 दो पहिया वाहनों का चालान और 11 को सीज किया गया। 63,900 रुपये जुर्माना लिया।
67 चार पहिया वाहनों का चालान कर 84,100 रुपये जुर्माना किया। चित्रकूट में 1386 दो पहिया वाहनों का चालान और 18 सीज किए गए। 7,28,950 रुपये जुर्माना वसूला। चार पहिया वाहनों में 79 का चालान और 3 सीज हुए। 1,00,200 रुपये जुर्माना वसूला गया। आईजी सत्यनारायणा ने बताया कि वांछितों की गिरफ्तारी और वाहनों की चेकिंग अभियान चलता रहेगा।
संवाद विनोद मिश्रा

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...