महिला सशक्तिकरण पर किया नव वर्ष 2021 का कैलेंडर शूट - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

महिला सशक्तिकरण पर किया नव वर्ष 2021 का कैलेंडर शूट

आगरा (डीवीएनए)। मन की उड़ान संस्था के बैनर तले फतेहाबाद रोड स्थित रेडिसन होटल पर महिला सशक्तिकरण विषय पर कोहिनूर-ए-ताज के नव वर्ष 2021 कैलेंडर शूट किया गया। जिसमे प्राचीन से आधुनिक सदी को हर माह के पन्नो पर दर्शाने के लिए चिकित्सक, शिक्षिका, महिला उघमी का फोटो शूट किया गया।

उनका मैकअप ग्लेम इंस्टीटूट की निर्देशिका डॉ. शिवानी मिश्रा व उनकी टीम द्वारा किया गया। अध्यक्ष एडवोकेट चंचल गुप्ता ने बताया कि ब्लास्टर ग्रुप द्वारा चयनित महिलाएं कैलेंडर में प्राचीन काल से आधुनिक काल के महिलाओ के योगदान को प्रदर्शित करेगा। 27 दिसम्बर को कोहिनूर-ए-ताज 2021 के नव वर्ष के कैलेंडर का विमोचन किया जायेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संस्था संरक्षक विजय किशोर बंसल, बबिता सिंह चौहान, नीरा कालरा थापर, अरविन्द सिंह राना, विनीत बबानिया, विमल कुमार आदि मौजूद रहे।

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...