जिला अधिवक्ता चुनाव: एजाज अहमद अध्यक्ष निर्वाचित, सत्यदेव महामंत्री - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

जिला अधिवक्ता चुनाव: एजाज अहमद अध्यक्ष निर्वाचित, सत्यदेव महामंत्री

बांदा (डीवीएनए)। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर बहुत ही नजदीकी संघर्ष रहा। गहमा, गहमी के बीच चुनाव में विजयी प्रत्याशियों की देर रात घोषणा हो गई। सात मतों से प्रतिद्वंद्वी रामलखन राजपूत को हराकर एजाज अहमद ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। जबकि महामंत्री पद पर सत्यदेव त्रिपाठी को 430 और प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र सिंह परिहार को 305 मत हासिल हुए। सवा सौ मतों से सत्यदेव त्रिपाठी को विजयी घोषित किया गया। दस राउंड की मतगणना के बाद जैसे ही परिणाम आया तो कचहरी परिसर नारेबाजी से गूंज उठा। शोर-शराबा और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। माहौल गरम देख पुलिस फोर्स पहुंच गया। री-काउंटिग की मांग की जाती रही। दो गुट आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज होने लगी। गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए देर रात तक नारेबाजी होती रही।
इल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने देर रात विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। री-काउंटिग के बाद अध्यक्ष पद पर एजाज अहमद को 483 और प्रतिद्वंद्वी रामलखन को 476 मत हासिल हुए। महामंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मातादीन प्रजापति, सामान्य उपाध्यक्ष पद पर अमरजीत सिंह बेंदा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर महेंद्र सिंह कछवाह, संयुक्त सचिव प्रशासन में नंदकिशोर अवस्थी, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर नवीन कुमार निगम, संयुक्त सचिव पुस्तकालय बृजलाल कुशवाहा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार कटरा को विजयी घोषित किया गया।
बता दें कि बार काउंसिल के लिए ग्यारह सौ अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान काफी गहमा गहमी रही। दिनभर जहां समर्थक अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए लोगों की मत की मांग करते रहे तो वहीं परिणाम आने के बाद एक दूसरे को बधाई भी देते दिखाई दिए।
संवाद विनोद मिश्रा

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...