यमुनोत्री कॉलोनी में हॉटमिक्स सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

यमुनोत्री कॉलोनी में हॉटमिक्स सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास

आगरा(डीवीएनए) । महापौर नवीन जैन ने वार्ड 87 के यमुनोत्री कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। क्षेत्र में लगभग 8.5 लाख से हॉटमिक्स सड़क का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास होने से उत्साहित क्षेत्रीय लोगों ने महापौर नवीन जैन का जोरदार स्वागत किया और सड़क निर्माण कराने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

शहर में विकास कार्य कराने में जुटे महापौर नवीन का विकास रथ थमने का नाम नही ले रहा है। शनिवार को महापौर नवीन जैन ने वार्ड 87 के यमुनोत्री कॉलोनी पहुँचे। यहाँ पर महापौर नवीन जैन ने कॉलोनी का भ्रमण किया और फिर कॉलोनी में लगभग 8.5 लाख से होने वाली हॉटमिक्स सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। नगर निगम द्वारा इस कॉलोनी में रामकुमार शर्मा आवास से मकान नंबर 100 होते हुए विजय कुमार के निवास मकान नंबर 85 तक सड़क का निर्माण करेंगी।

सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास के दौरान महापौर नवीन जैन ने क्षेत्रीय लोगों को संबोधित करते हुए शहर को स्वच्छ व हराभरा बनाने में सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सड़क व ड्रैनेज सिस्टम को सही कर रहा है तो आपको भी शहर के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। कूड़े को कूड़ेदान में डालना होगा तो वही सड़क किनारें ट्री गार्ड के साथ पौधे लगाकर वातावरण को स्वच्छ बनाने में सहयोग देना होगा। महापौर नवीन जैन ने क्षेत्रीय लोगों से अपील की कि वह अपने परिवार में होने वाले मांगलिक कार्यो पर एक पौधा ट्री गार्ड के साथ अवश्य लगाए।

अपनी आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए महापौर ने कहा कि वे शहर के ड्रेनेज सिस्टम को सही करने में जुटे हुए है। इसके लिए निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है और योजना बनाई जा रही है। इस योजना के तहत शहर के नालों को सही किया जाएगा और जहाँ नाली नाला बनाने की जरूरत है वहाँ नाला नाली बनाये जाएंगे जिससे नाले का गंदा पानी सड़क पर न बहे।

इस दौरान महापौर नवीन जैन ने बताया कि यमुनोत्री कॉलोनी की सड़क काफी समय से खराब पड़ी थी। सड़क में गड्ढे हो रखे थे जिसकी शिकायत क्षेत्रीय लोगों ने पार्षद के माध्यम से की थी। आज इस सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ है। लगभग 8.5 लाख रुपये से क्षेत्र में 230 मीटर लंबी हॉटमिक्स सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क बनने से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में किसी तरह की दिक्कत नही आएगी।

महापौर नवीन जैन ने मंच से ही क्षेत्रीय लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान व अन्य विकास कार्यो को कराने का आश्वासन दिया। अन्य समस्याओं के समाधान के लिए महापौर से मिले आश्वासन से उत्साहित क्षेत्र लोगों ने एक बार फिर महापौर नवीन जैन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान सेवा भारती पूर्वी नगर अध्यक्ष अरुण गर्ग जी, आरएसएस के नगर कार्रवाह योगेश जी, पार्षद रवि शर्मा, अशोक गुप्ता, ब्रह्मवीर सिंह, रामकुमार गुप्ता, संध्या त्यागी, सहायक अभियंता एम.के जैन, जेई इंद्रजीत और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
संवाद , दानिश उमरी

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...