पुलिसकर्मी की निर्मम हत्या में शामिल अभियुक्त नवाब सिंह गिरफ्तार - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

पुलिसकर्मी की निर्मम हत्या में शामिल अभियुक्त नवाब सिंह गिरफ्तार

कासगंज। (डीवीएनए) जनपद के थाना सिढपुरा क्षेत्रांतर्गत काली नदी के जंगल में शातिर बदमाश मोती सिंह एवं उसके साथियों द्वारा पुलिस कर्मी उप निरीक्षक अशोक कुमार एवं आरक्षी देवेंद्र कुमार पर जानलेवा हमला कर आरक्षी देवेंद्र कुमार की निर्मम हत्या कर दी गई थी,तथा उपनिरीक्षक अशोक कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। उक्त घटना में कासगंज पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल एक बदमाश एलकार सिंह को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया था।

इसी क्रम में पुलिस टीमों द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों से आज दिनाँक 11.02.2021 को मुखबिर खास की सूचना पर घटना में सम्मिलित एक और अभियुक्त नवाब सिंह पुत्र रामेश्वर निवासी नगला धीमर थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज को सियोढ़ी जंगल एटा बार्डर के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

उक्त शातिर बदमाश मोती धीमर का दाहिना हाथ था इसके द्वारा भी पुलिसकर्मियों के ऊपर अन्य साथियों के साथ मिलकर भाला डंडा आदि से हमला किया था। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त नुकीला हथियार भाला एवं लाठी बरामद किया गया है। गिरफ़्तार शुदा अभियुक्त को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
संवाद:- नूरुल इस्लाम

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...