BJP पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का मनाया जन्मदिन, काटा केक - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

BJP पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का मनाया जन्मदिन, काटा केक

महराजगंज (डीवीएनए)। सिसवा नगर में भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के जन्मदिन पर केक काट कर धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान पूर्व विस्तारक व भाजपा नेता मदन राजभर ने कहा कि मंत्री जी अतिपिछड़ों के साथ राजभर समाज के सर्व मान्य नेता है जो की राजभर समाज के सुख दुख में खड़े होकर समाज के उत्थान के लिए निरन्तर कार्य करते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार के संगीत नाटय आयोग के सदस्य अमित अंजन ने कहा कि माo मंत्री जी ने अतिपिछडे राजभर समाज से आकर स्वयं को एक नेता के रुप में स्थापित किया है।
हिन्दू युवा वाहिनी के जिला मंत्री मनीष शर्मा ने कहा कि राजभर समाज गोरखपुर मंडल में बड़ी संख्या में निवास करता है। हमारी योगी जी की सरकार इस समाज के विकास के लिए गम्भीर है।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व महामंत्री राकेश दुबे पूर्व भाजपा विस्तारक राकेश कनौजिया, विश्वजीत चौबे, गणेश खरवार, मुन्ना गौड़, संतोष कुमार मल्ल, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शिवकुमार रौनियार, अभिनेंद्र सिंह किशन, अनिल कुमार मद्धेशिया, रवि मिश्रा उर्फ भोले बाबा, विनोद चौधरी, आशीष सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...