इरादतनगर केनरा बैंक में दिन दहाड़े 7 लाख की लूट - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

इरादतनगर केनरा बैंक में दिन दहाड़े 7 लाख की लूट

आगरा। (डीवीएनए)ताजनगरी में लुटेरों के हौसले बुलंदियों पर हैं। पुलिस प्रशासन की सतर्कता के बावजूद दिन दहाड़े बैंकें लूटी जा रही हैं। एक के बाद एक बैंक लूट की वारदातों ने पुलिस और बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है।

सोमवार को भी इन बेख़ौफ़ लुटेरों ने इरादत नगर के खेड़िया गांव स्थित केनरा बैंक में दिन दहाड़े 7 लाख रूपए की लूट को अंजाम दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन बदमाश स्पेलैंडर बाइक पर सवार होकर आए थे। जिसमें से दो लोग अंदर चले गए।

जहां उन्होंने फायर कर 7 लाख की लूट को अंजाम दिया। उसके बाद बाहर हवाई फायर करते हुए फ़रार हो गए। फ़िलहाल आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। साथ ही बैंक कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। दिन दहाड़े हुए वारदात से सभी बैंककर्मी और बैंक में मौजूद ग्रामीण दहशत में आ गए हैं।

मामले की जांच की जा रही है। अब तक बदमाशों के कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकती हैं। बदमाशों के बढ़ते हौसलों की वजह से आम आदमी दहशत में हैं। आखिर इन बेख़ौफ़ लुटेरों पर कैसे लगाम लग सकेगी। समय रहते सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया। तो लोग बैंक में जाने से डरने लगेंगे।
संवाद:- दानिश उमरी

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...