महापौर ने वार्ड 40 में लगभग 13 लाख रुपये से हुए विकास कार्यो का किया लोकार्पण - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

महापौर ने वार्ड 40 में लगभग 13 लाख रुपये से हुए विकास कार्यो का किया लोकार्पण

आगरा(डीवीएनए )। शहर में विकास कार्य कराकर शहर की सूरत और सीरत बदलने का संकल्प लेने वाले महापौर नवीन जैन का विकास रथ थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को महापौर नवीन जैन वार्ड 40 में लगभग 13 लाख रुपये से हुए विकास कार्यो का लोकार्पण किया जिसमें एक सीसी सड़क और एक शौचालय शामिल है। सड़क और शौचालय का लोकार्पण होने से क्षेत्र लोग काफी उत्साहित नजर आए और महापौर नवीन जैन का आभार व्यक्त किया।
महापौर नवीन जैन वार्ड 40 निर्मल सेवा सदन मार्ग पर विकास कार्यों का लोकार्पण करने पहुंचे थे। सबसे पहले महापौर नवीन जैन नगर निगम द्वारा बनाई गई रकाबगंज थाने से निर्मल सेवा सदन तक लगभग 400 मीटर सीसी सड़क का लोकार्पण किया। नगर निगम द्वारा लगभग ₹9 लाख से इस सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क का निर्माण होने से क्षेत्रीय लोगों के आवागमन की दिक्कतें दूर हो गई। इसके बाद महापौर नवीन जैन ने थोड़ी दूर पर निर्मल सेवा सदन के पास नगर निगम द्वारा बनाए गए 4 सीटर एक शौचालय का लोकार्पण किया। नगर निगम द्वारा लगभग ₹3 लाख से इस शौचालय का निर्माण कराया गया है जो सुविधाओं से लैस है।
रकाबगंज थाने से निर्मल सेवा सदन तक मार्ग का जीर्णोद्धार और निर्मल सेवा सदन के पास शौचालय का निर्माण कराए जाने व शहर में हो रहे विकास कार्य को लेकर उत्साहित समाज के लोगों ने महापौर नवीन जैन का आभार व्यक्त किया। निर्मल नवयुवक जैन सेवा समिति एवं समाज द्वारा निर्मल सेवा सदन में शहर के प्रथम नागरिक महापौर नवीन जैन और प्रथम महिला नागरिक रेनू जैन का स्वागत अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के दौरान भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। समाज के लोगों ने आगरा शहर में महापौर नवीन जैन द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए उन्हें विकास पुरुष की उपाधि से सम्मानित किया गया तो वहीं उनकी अर्धांगिनी शहर की प्रथम महिला नागरिक रेनू जैन का भी भव्य स्वागत किया गया। सभी ने मिलकर पहले महापौर नवीन जैन और प्रथम महिला नागरिक के तिलक कर माल्यार्पण किया और फिर उसके बाद दोनों को रजत मुकुट पहनाया। इसके साथ ही महापौर नवीन जैन को अभिनंदन पत्र भी भेंट किया गया। समाज की ओर से मिले सम्मान को पाकर महापौर नवीन जैन और उनकी अर्धांगिनी काफी उत्साहित नजर आए।
इस अवसर पर समाज के लोगों का कहना था कि महापौर नवीन जैन शहर में विकास कार्य करा रहे हैं। शहर के ब्यूटीफिकेशन के लिए भी तमाम योजनाओं को अमलीजामा पहना रहे हैं। उन्हीं के प्रयास से जहां शहर प्रदूषण मुक्त और हरा भरा बन रहा है तो वहीं स्वच्छता की अलख भी लोगों में जग रही है।
समाज के लोगों ने बताया कि रकाबगंज थाने से निर्मल सेवा सदन तक मार्ग काफी खराब था। गहरे गहरे गड्ढे हो रखे थे जिससे लोगों को आवागमन में भी काफी दिक्कतें हो रही थी। समिति की ओर से महापौर से सड़क के जीर्णोद्धार और पास में ही सार्वजनिक शौचालय बनाए जाने की मांग की गई थी। आज सड़क का जीर्णोद्धार हो गया और एक सार्वजनिक शौचालय का भी निर्माण उनके द्वारा करा दिया गया है। इसके लिए महापौर नवीन जैन को धन्यवाद है।
इस अवसर पर महापौर नवीन जैन ने कहा कि उन्होंने रकाबगंज थाने से निर्मल सेवा सदन तक कराए गए मार्ग का जीर्णोद्धार और सार्वजनिक शौचालय के निर्माण करा कर अपने दायित्व का निर्वहन किया है लेकिन समाज के लोगों ने इसके बदले भव्य स्वागत किया जिसके लिए वह समाज के कृतज्ञ रहेंगे।
उन्होंने बताया कि रकाबगंज थाने से निर्मल सेवा सदन तक लगभग 9 लाख की लागत से सीसी सड़क और पास में ही लगभग 3 लाख की लागत से चार सीटर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। क्षेत्र में सड़क का जीर्णोद्धार होने से जहां लोगों के आवागमन में होने वाली दिक्कतें दूर हो गई तो वहीं सार्वजनिक शौचालय बनने से लोगों को नित्य क्रिया के लिए दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा। इतना ही नहीं इस रोड पर स्ट्रीट लाइट ना होने कारण अंधेरा भी रहता था लेकिन क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट भी लगवाई गई है।
इस दौरान पीएनसी के सीएमडी प्रदीप जैन दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश जैन, जितेंद्र जैन, मुकेश जैन, दिलीप जैन, मुरालीलाल जैन, सत्येंद्र जैन, क्षेत्रीय पार्षद सपना जैन आदि मौजूद रहे।

संवाद , दानिश उमरी

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...