जीआरपी आगरा कैण्ट द्वारा 2 अभियुक्त गिरफ्तार - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

जीआरपी आगरा कैण्ट द्वारा 2 अभियुक्त गिरफ्तार

आगरा। (डीवीएनए)अपर पुलिस अधीक्षक/प्रभारी पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा मो0 मुश्ताक द्वारा ट्रेनों में चोरी, लूट की घटनाओं की रोकथाम एवं वारंटी/वांछित/इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत,  पुलिस उपाधीक्षक रेलवे आगरा हरीशचंद्र के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी आगरा कैण्ट संजय खरवार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 05.01.2021 को रेलवे स्टेशन आगरा कैण्ट पर बंद पडी लाल बिल्डिंग की दक्षिणी दिवार खेरिया पुल के पास से शातिर किस्म के अपराधीगण 1. धर्मसिहं उर्फ धर्मा 2. राजकुमार  को गिरफ्तार किया।
 जिनके ऊपर  मु0अ0सं0 13/2021 धारा 401 भादविथाना जीआरपी आगरा कैंट आगरा बनाम धर्म सिंह उर्फ धर्मा व राजकुमार मु0अ0सं0 14/2021 धारा 414  भादविथाना जीआरपी आगरा कैंट आगरा बनाम धर्म सिंह उर्फ धर्मा  अभियोग दर्ज है। साथ मु0अ0सं0 591/2019  धारा 379/411  भादविथाना जीआरपी आगरा कैंट आगरा  बनाम राजकुमार है।
  जीआरपी टीम ने इनकी गिरफ्तारी बंद पडी लाल बिल्डिंग की दक्षिणी दिवार खेरिया पुल के पास रेलवे स्टेशन  आगरा कैण्ट से गिरफ्तार किया है। कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि साहब हम साथ मिलकर टिकिट लेकर यात्रा करते हैं और रास्ते मे ट्रेन मे सोते हुए यात्रियों का मोबाइल व अन्य सामान आदि चोरी कर लेतें है।
चोरी किये हुए मोबाइल व सामान को राह चलते राहगीरों को कम पैसों बेच देतें है।  आज भी हम ट्रेनो में चोरी करने के इरादे से आये थे। लेकिन आपने हमें पकड लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम व0उ0नि0 सुधीर कुमार थाना जीआरपी आगरा कैण्ट , उ0नि0 श्री जयप्रकाश थाना जीआरपी आगरा कैण्ट,उ0नि0 सुनील कुमार थाना जीआरपी आगरा कैण्ट का0 3161 अरविन्द कुमार थाना जीआरपी आगरा कैण्ट ,है0का0 3175 रामप्रवेश थाना जीआरपी आगरा कैण्ट .है0का0 452 सतेन्द्र कुमार थाना जीआरपी आगरा कैण्ट शामिल हैं।

 संवाद:- दानिश उमरी

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...