नागरिक कल्याण कार्यक्रम अंर्तगत SSB ने NCC के बच्चों को कराया सीमा भ्रमण - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

नागरिक कल्याण कार्यक्रम अंर्तगत SSB ने NCC के बच्चों को कराया सीमा भ्रमण

महराजगंज (डीवीएनए)। 66वीं वाहिनी,साशस्त्र सीमा बल ,सिद्धार्थनगर द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत इंटर कॉलेज नौतनवाँ के 30 NCC छात्राओं (9वी,11वी,एवं12वीं) को सीमा दर्शन हेतु वाहिनी मुख्यालय से शुरू करा सीमा चौकी डंडाहेड तक मार्च कराया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ बरजीत सिंह, कार्यवाहक कमांडेंट के द्वारा किया गया तथा कार्यवाहक कमांडेंट के द्वारा बच्चों को भारत-नेपाल सीमा का सामरिक दृष्टि से महत्व,भारत के संविधान और प्रभुत्ता हेतु जागरूक करना तथा बच्चों के मनोबल को बढ़ावा दिलाने के विषय पर संबोधित किया गया ।
सीमा चौकी डंडाहेड में जंग बहादुर यादव (सहायक-कमांडेंट) द्वारा NCC छात्राओं को बल के गठन,उपलब्धियों, के बारे में बताया गया एवं सीमा स्तंभ संख्या (519 से 520) के बीच भ्रमण कराया गया तथा पिलर एवं नेपाल के बारे में जानकारी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मनमीत सिंह आजाद, सहायक कमान्डेंट, उप निरीक्षक(संचार) राजेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक(सामान्य) यशपाल राणा, उप निरीक्षक(सामान्य) जगत दिहिगिया, मुख्य आरक्षी(सामान्य) बलराज सिंह, आरक्षी(सामान्य) जलेन्द्र दास,आरक्षी(महिला)आई. सुजाता,आरक्षी(महिला) कुमारी प्रियंका सिंह के साथ नौतनवाँ इण्टर कॉलेज के अधयापक अनाउल्ला खान उपस्थित रहे।
संवाद विनोद वर्मा

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...