तेज रफ्तार कार अनियंत्रित, हुआ गंभीर हादसा - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित, हुआ गंभीर हादसा

बांदा डीवीएनए। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कलेक्ट्रेट के लिपिक के घर में घुस गई। इसमें कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोहे का गेट टूटकर गिरने से घर के लोग हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे हैं।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डीएम कालोनी निवासी कलेक्ट्रेट में तैनात लिपिक रफीक के घर में सुबह महिलाएं काम कर रही थी। उसी समय जीआइसी मैदान की ओर से आई तेज रफ्तार एक कार गेट तोड़कर उनके घर के अंदर घुस गई। लोहे का गेट उछलकर काफी दूर गिरा। घर में खड़ी बाइक, साइकिल व कार आदि बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर घर में मौजूद सदस्य व कोचिग जा रहे छात्र दौड़कर मौके पर पहुंचे। घर में फंसे घायल युवक मोहित को किसी तरह छात्रों ने बाहर निकाला। बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

घर के लोगों ने बताया कि कुछ देर पहले लिपिक की भाभी वहीं सफाई कर रही थी गनीमत रही कि वह चंद मिनट पहले ही वहां से अंदर चली गई थी।

इससे हादसे का शिकार होने से बच गई। कार सवार युवक कई बार वहां से तेज गति में निकला था। लापरवाही से कार चलाने में यह स्थिति हुई है। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। घटना को लेकर मौके पर भीड़ लगी रही है।
संवाद विनोद मिश्रा

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...