अचेत मिली महिला के मामले में होटल स्वामी सहित तीन गिरफ्तार - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

अचेत मिली महिला के मामले में होटल स्वामी सहित तीन गिरफ्तार

फिरोजाबाद (डीवीएनए)। थाना रसूलपुर क्षेत्र अन्तर्गत गुरूवार को अचेतावस्था में मिली महिला के मामले मेें पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ छेडछाड़ का मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को उन्हें जेल भेजा है।
थाना रसूलपुर क्षेत्र अन्तर्गत गुरूवार को एक महिला अचेतावस्था में पड़ी मिली थी। महिला नशे की हालत में थी। मौके पर उपस्थित लोगों ने उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में भर्ती कराया था। जहां उसको उपचार दिया दिया। उपचार मिलने के बाद होश में आयी महिला की पहचान हुई। वह आगरा की रहने वाली निकली। सूचना पर महिला के परिजन भी आ गये। महिला के परिजनों ने थाने में होटल स्वामी सहित तीन लोगों पर अपने साथ छेडछाड़ करने का आरोप लगाते हुये तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर होटल स्वामी गौरव पुत्र नन्नूमल निवासी जरौली कला, सलमान पुत्र नूरूद्वद्वीन गालिब नगर व आमिन पुत्र मकसूद अली बछगांव के खिलाफ छेडछाड़ का मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेजा है।

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...