पुलिस बूटों की आवाज से गांव में दहशत, यह है पूरा मामला - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

पुलिस बूटों की आवाज से गांव में दहशत, यह है पूरा मामला

बांदा (डीवीएनए)। बदले के जुनून का असर कहें या पुलिस के दबाव का असर अजीत के कथित हत्यारे घर से फरार हैं। परिणाम स्वरूप गोलीबारी में घायल दूसरे पक्ष के विकास सिंह की ओर से तहरीर को लेकर पुलिस का इंतजार आज भी कायम है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर अलग से मुकदमा कायम कर दोषियों के विरुद्व कार्यवाही की जाएगी। अब सबकी निगाहे इस ओर है कि अस्पताल में भर्ती विकास की ओर से एफआईआई आर के लिये तहरीर देनें कौन कब सामने आता है।
आपको बता दें कि गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव में चुनावी रंजिश को लेकर बीते गुरुवार को दो पक्षों के बीच दिनदहाडे हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में पूर्व प्रधान बसंती देवी के पुत्र अजीत सिंह की मौत हो गई थी, जबकि उसका चचेरा भाई अभय और दूसरे पक्ष निवर्तमान प्रधान अशोका देवी सिंह के देवर विकास सिंह घायल हो गए। दोनो पक्ष के घायल अलग-अलग अस्पतालां में भर्ती हैं। इस बीच घटना के एक दिन बाद मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने निवर्तमान प्रधान अशोक देवी के पति अनूप सिंह समेत 7 लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है लेकिन गोलीबारी में घायल विकास का मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर का इंतजार है। कहा जा रहा है की विकास के कथित हमलावरा सरेआम चहल कदमी कर रहें हैं।
गोलीबारी के बाद से खुरहंड गांव में लगातार सन्नाटा पसरा है। इलाकाई पुलिस कोई भी अनहोनी को रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरत रही है। गांव में भारी पुलिस फोर्स अब भी तैंनात है। चार इंस्पेक्टर, एसआई एवं दर्जन भर सिपाहियों समेत एक प्लाटून पीएसी लगी है। दोनों पक्षों के घरों पर भी पुलिस का पहरा है।
हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस क्षेत्राधिकारी नरैनी के नेतृत्व में दो पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। लेकिन फिलहाल सभी हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। आरोपियों के घरों में महिलाएं ही शेष हैं। सभी घरों के अंदर दुबकी हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी नरैनी सियाराम ने बताया कि पुलिस किसी अनहोनी को रोकने के लिए सतर्क है। गांव में गस्त है। आरोपियों के पकड़ने का प्रयास जारी है। दूसरे पक्ष के घायल विकास सिंह की ओर से अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी। मिलने पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही होगी।
संवाद विनोद मिश्रा

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...