जिला पंचायत अध्यक्ष बसु यादव की शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

जिला पंचायत अध्यक्ष बसु यादव की शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

कासगंज(डीवीएनए )। जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष बसु यादव लम्बी बीमारी के चलते दिल्ली में देहांत होगया सोशल मीडिया पर बसु यादव की मौत का दुःख लगातार चलता रहा उनके पिता पूर्व सासंद देवेंद्र सिंह यादव से मिलने उनके आवास पर मंगलवार से भीड़ जमा होने लगी सपा नेता ,भाजपा नेताओं के अलावा आसपास के जनपदों से नेताओं का इस दुख में शामिल होने का क्रम चलता रहा।
आज बुधवार को कासगंज से शव यात्रा निकाल कर पैतृक गांव अल्लीपुर बरबरा पहुंची। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अंतिम दर्शन पाने के लिए जनसैलाब उमड पडा। बसु यादव उम्र 35 साल पूर्व सांसद एवं सपा जिलाध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह यादव की बेटी थी। उनकी शादी 2006 में दिल्ली निवासी परमजीत सिंह यादव के साथ हुई थी। परमजीत सिंह यादव पैशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं।बसु यादव ने पिता की नेता नगरी की राजनीतिक विरासत सभालते हुए जारी रखने के लिए 2010 में राजनीति में कदम रखा और पहली बार गांव बरबारा से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव भारी मतों से जीतकर सोरों की ब्लाक प्रमुख बनी। बाद में वह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लडकर 2016 में समाजवादी पार्टी की कम उम्र में बसु यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थी।
दिल्ली से उनका शव मंगलवार की शाम शहर के बिलराम गेट स्थित उर्मिला पैलेस पर पहुंचा। जहां रात भर लोगों की अपार भीड जुटी रही आज बुधवार की सुबह उनकी अंतिम यात्रा कासगंज उर्मिल पैलेस से निकाली और अंतिम यात्रा पैतृक गांव अल्लीपुर बरबारा स्तिथ समांधी स्थल पर पहुची। जहां हजारों की संख्या में राजनीतिक और बिना राजनीतिक लोग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अंतिम दर्शन कर पंचतत्व में वीलीन हो गया।
इस दौरान अंशुमान यादव, पूर्व विधायक हसरत उल्ला शेरवानी,पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव,पूर्व विधायक नजीबा खान ज़ीनत,पूर्व विधायक अमित यादव,जुगेंद्र सिंह यादव,हरिओम शर्मा, एटा सपा जिलाध्यक्ष परवेज ज़ुबैरी,नाशी खान,रेशमा शाक्य, बिजेंद्र गौर, चरन सिंह यादव ,सौरभ यादव, मुईर अहमद खान, स्वालेह अंसारी, शाहरुख राज, डॉ वाहिद,असद शेरवानी,आदि लोग मौजूद रहे।
संवाद , नूरुल इस्लाम

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...