बर्फीली हवाओं और कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

बर्फीली हवाओं और कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त

मुरादाबाद (डीवीएनए)। हाड़ कपाऊ ठंड और बर्फीली हवाओ से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। ठंड और हवाओ के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। ठंड से राहत पाने के लिए नगरपालिका और प्रशासन ने नगर व क्षेत्र में अलावो के जलाने की व्यवस्था की है।
पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फवारी से क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया। रविवार की सुबह से तेज बर्फीली हवा और घने कोहरे के कारण जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। बाजारों से रौनक गायब हो गई ।नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने बताया कि लोगो को ठंड से राहत पंहुचाने के लिए पालिका द्वारा नगर में 85 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है ।
वही उप जिला अधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र के जटपुरा, डिलारी, करनपुर , सुरजननगर, शरीफनगर , सुरजननगर सहित 12 मुख्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को भीषण ठंड व बर्फीली हवाओ से राहत मिल सके।इस दौरान पूरे दिन सूरज न निकलने से तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...