रोजगार नहीं, कहां बन रहा डिफेंस कॉरिडोर: अखिलेश यादव - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

रोजगार नहीं, कहां बन रहा डिफेंस कॉरिडोर: अखिलेश यादव

बांदा (डीवीएनए)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बुंदेलखंड का किसान मर रहा है और भाजपा लगातार झूठ बोल रही है। सपा किसानों के साथ है, सरकार को कानून वापस लेना होगा। उन्होंने डिफेंस कॉरीडोर पर भी सवाल उठाए। कहा कि रोजगार हैं नहीं, आखिर डिफेंस कॉरीडोर कहां बन रहा है। सरकार ने कहां जमीनें ली हैं? कब से काम शुरू होगा? सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।
शहर के मर्दननाका में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के छोटे भाई व सपा नेता हसन सिद्दीकी के घर पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, हर वर्ग भाजपा से परेशान है। सरकार बस बोलकर लोगों को बरगला रही। बुंदेलखंड का किसान बदहाल है। उसके तन पर कपड़े ठीक से नहीं है। वह सर्दी में मर रहा। बेरोजगारी चरम पर है। युवा खाली बैठे हैं। सरकार केवल सपने दिखा रही है। अभी तक सपा ने किसानों को लेकर कार्यक्रम चलाया है, अब युवाओं की बारी है। उनके बीच युवा घेरा कार्यक्रम चलाया जाएगा। सपा की सरकार आने पर किसानों, व्यापारियों, युवाओं के साथ हर वर्ग की समस्याओं को दूर किया जाएगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार रात चित्रकूट से बांदा पहुंचे थे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह से देर शाम तक उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। चर्चा के बाद वर्ष 2022 में सपा सरकार बनाने में जुट जाने का आह्वान किया। महोबा के पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह इस मौके पर सपा में शामिल हुए।
राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद, जिलाध्यक्ष विजय करन यादव, पालिका चेयरमैन मोहन साहू, पूर्व सीबीआइ अधिकारी अनिल यादव आदि मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री सपा सरकार में बांटे गए लैपटॉप से रोजगार करने वाले युवक शैलेंद्र सिंह के साइबर कैफे पहुंचे। स्टेशन रोड पर रहने वाली सपा कार्यकर्ता सानिया खान के घर भी गए।

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...