कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत हुई बैठक, संगठन की मजबूती पर ध्यान - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत हुई बैठक, संगठन की मजबूती पर ध्यान

बांदा (डीवीएनए)। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को तिंदवारी ब्लाक की मूंगुस, पपरेंदा और खप्टिहा न्याय पंचायत कमेटियां का चुनाव कराया गया। इस दौरान ग्रामणों के साथ बैठक कर समस्याओं को चिन्हित किया गया और समाधान को लेकर संघर्ष की रूपरेखा बनाई गई।
तिंदवारी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दानेन्द्र सिंह दानी की अध्यक्षता में हुई बैठक के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित रहे। उनकी देखरेख में सर्वसम्मति से न्याय पंचायत कमेटियों का चुनाव कराया गया। मूंगुस न्याय पंचायत में शिवमोहन यादव अध्यक्ष और राजू पटेल सचिव चुने गए हैं। पपरेंदा न्याय पंचायत में सुभाषचन्द्र मिश्रा को अध्यक्ष और छेदी खान को सचिव बनाया गया है। खप्टिहा न्याय पंचायत में अध्यक्ष पद का दायित्व अनिल कुमार द्विवेदी को सौंपा गया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीक्षित ने इस दौरान संगठन की मजबूती को लेकर लोगों से विचार विमर्श किया। उन्होंने संगठन सृजन अभियान को विधान सभा चुनाव की तैयारी करार दिया। उन्हांने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी संघर्ष किया जाएगा। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, जिला सचिव रेखा वर्मा और मीडिया को-आर्डीनेटर संतोष द्विवेदी ने भी बैठक को सम्बोधित किया।
बैठक में कार्यक्रम प्रभारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मीकांत मिश्रा, राजनारायण सिंह, मोहम्मद हनीफ, रामकिशोर मिश्रा, मिथलेश नारायण, शिवचरण यादव, अवध बिहारी, योगेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार प्रजापति, रोहित सिंह, महेश प्रजापति और प्रियांशु सिंह आदि दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।
संवाद विनोद मिश्रा

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...