कोरोना वैक्सीन लगने के 24 घंटे बाद स्वास्थ्य कर्मी की मौत - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

कोरोना वैक्सीन लगने के 24 घंटे बाद स्वास्थ्य कर्मी की मौत

मुरादाबाद डीवीएनए। मुरादाबाद में कोरोना वैक्सीन लगने के 24 घंटे बाद स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गयी। मौत की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

महिपाल सिंह (46) जिला अस्पताल में वार्ड बॉय के पद पर तैनात थे कल टीकाकरण अभियान में उनके कोरोना वैक्सीन का टीका लगा था। जिसके बाद आज उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, परिवार ने इलाज के लिए 108 को फोन करके जानकारी दी जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरो ने महिपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया।

मुरादाबाद जनपद में कल टीकाकरण अभियान में 46 वर्षीय महिपाल सिंह के कोरोनावायरस की वैक्सीन का टीकाकरण कराया गया था, जिसके बाद 24 घंटे बात महिपाल सिंह की मौत हो गई जब महिपाल सिंह की मौत को लेकर उनके बेटे से बात की तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कल जब कोरोना वैक्सीन का टीका लगा था जब से ही महिपाल सिंह की तबीयत बिगड़ रही थी।

महिपाल सिंह ड्यूटी से अपने घर वापस लौट गए, आज अचानक महिपाल सिंह की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो उनके परिवार वाले 108 एंबुलेंस पर जानकारी दी जानकारी मिलते ही एंबुलेंस से अस्पताल लेकर गए जहाँ डॉक्टर ने महिपाल को मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बेटे का आरोप है कल जब कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई थी तो तभी से सांस फूल रही थी और सीने में दर्द हो रहा था क्योंकि इससे पहले महिपाल सिंह को हल्का सा नॉमिन था, कोरोना वैक्सीन लगने के बाद से ही लगातार महिपाल सिंह की तबीयत बिगड़ती रही थी, म्रतक के बेटे ने कोरोनावायरस के टीके से ही मृत्यु का शक है।

वही जब सीएमओ से इस घटना के बारे में बात की गई तो सीएमओ मुरादाबाद ने जानकारी देते हुए बताया कि महिपाल सिंह के कल कोरोनावायरस की वैक्सीन का टीका लगा था, और आज उनकी मौत हो गई है महिपाल सिंह को सांस लेने में और सीने में दर्द की समस्या थी परिवार वालों ने इसकी जानकारी 108 एंबुलेंस कंट्रोल रूम को दी थी।

जानकारी मिलते ही एंबुलेंस से महिपाल सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने महिपाल सिंह को मृतक घोषित कर दिया, जानकारी मिलने पर मैं मृतक की परिवार से मिलने आया हूं और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...