दो राष्ट्रपति पदक, 15 पुलिसकर्मियों को मिला डीजी सम्मान - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

दो राष्ट्रपति पदक, 15 पुलिसकर्मियों को मिला डीजी सम्मान

आगरा। (डीवीएनए) पुलिस विभाग ने अपनी उत्कृष्ट सेवा देने की लिए देशभर से पुलिस कर्मियों को सूची बद्ध कर राष्ट्रीयपति पदक व व डीजी सम्मान दिया जाता है। इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर ताजनगरी के हिस्से में 2 राष्ट्रपति पदक और 15 डीजी सम्मान आये।

सेवा पदक पाने वालों में  पुलिस लाइन में तैनात आरआई सुरेश कुुमार शर्मा और विजिलेंस में तैनात निरीक्षक मोहम्मद असलम शामिल हैं। सर्विलांस में तैनात एक हेड कांस्टेबल को प्लेटिनम मेडल मिला।

रेंज साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार सिंह को गोल्ड मेडल मिला। रेंज साइबर थाना में तैनात उपनिरीक्षक चेतन भारद्वाज को डीजी का सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। वहीं थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल, थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक राजकमल सिंह और सर्विलांस सेल प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार को गोल्ड और राजीव कुमार को सिल्वर मैडल दिया गया।

सर्विलांस सेल में तैनात मुख्य आरक्षी आदेश कुमार त्रिपाठी को प्लेटिनम मैडल, क्राइम ब्रांच के मुख्य आरक्षी चालक जनदेव सिंह को सिल्वर, आरक्षी करनवीर सिंह को गोल्ड, आरक्षी लोकेश कुमार, आरक्षी मानवेंद्र उपाध्याय, वसीम अकरम और श्याम सिंह को सिल्वर मेडल दिया गया।एलआईयू में तैनात हैड कांस्टेबल रामवीर सिंह ,थाना जगनेर के प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह शामिल हैं। 

संवाद:- दानिश उमरी

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...