छोटी बहू से था अवैध रिश्ता सास और बड़ी बहु ने कर दी ससुर की नृशंस हत्या - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

छोटी बहू से था अवैध रिश्ता सास और बड़ी बहु ने कर दी ससुर की नृशंस हत्या

वाराणसी। डीवीएनए

गुलाब यादव पुत्र स्वर्गीय बालमुकुंद यादव निवासी इनारगांव थाना कोइरौना उम्र करीब 55 वर्ष की हत्या अज्ञात लोगों द्वारा की गई थी। घटना के अनावरण के लिए कोइरौना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को लगाया गया था।

हत्या की घटना का सफलअनावरण करते हुए घटना में शामिल दो अभियुक्तों क्रमशः राधिका देवी उर्फ कबूतरा पत्नी राजेश यादव तथा लल्ला देवी पत्नी स्व0 गुलाब चन्द यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आला कत्ल तथा दोनों की खून से सनी हुई साड़ियां बरामद की गई है।

मृतक गुलाब चन्द के चार बेटे है। चारो मुम्बई में रहते हैं। उनकी पत्नी गांव में ही अलग अलग रहती है। मृतक की छोटी बहू पूनम यादव से मृतक के नाजायज सम्बन्ध था। जिसको लेकर बड़ी बहू व मृतक की पत्नी दोनों मृतक से विवाद करती थी। इसी बात को लेकर रात में दोनों अभियुक्तों ने मिलकर गुलाब चन्द की हत्या कर दी।
संवाद राकेश पाण्डेय

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...