आंदोलन कर रहे कांग्रेस जन गिरफ्तार और रिहा - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

आंदोलन कर रहे कांग्रेस जन गिरफ्तार और रिहा

बांदा डीवीएनए। कांग्रेस की आज प्रस्तावित किसान बचाओ ,गाय बचाओ पदयात्रा पर आंदोलन कर रहे कांग्रेस जनों को पुलिस ऩे गिरफ्तार कर लिया।बाद में सभी मुचलके पर रिहा कर दिये गये।
कांग्रेस के लोगों को को आंदोलन केन नदी भूरागढ़ के पुल के पास से शुरू करना था। वहां सुबह से ही बड़ी संख्या में कांग्रेसियों का जमावड़ा हो गया। प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित, प्रदेश महासचिव राहुल राय, प्रदेश सचिव अभिमन्यु सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा ,महिला जिला अध्यक्ष सीमा खान, पीसीसी सदस्य मुमताज मोहम्मद, इदरीश , राजेश कोरी,राजेश गुप्ता पप्पू ,सूरज बाजपेई ,जगदीश गुप्ता, कुलदीप मिश्रा ,राकेश सिंह फौजी सहित तमाम कांग्रेसियों को पुलिस ने एक कदम भी आगे नहीं बढ़ने दिया। गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाये गये। कोविड-19 के नियमों का पालन भी नहीं किया गया । वाहन में भूसे की तरह कांग्रेसी लादे गए। पुलिस वैन पुलिस लाइन के बाद गिरवा थाने पहुंची! वहां बताया गया कि कांग्रेसियों की गिरफ्तारी हो गई है । यहां से निजी मुचलके में सब को रिहा किया गया ।उल्लेखनीय है किसान बचाओ गाय बचाओ आंदोलन पदयात्रा ललितपुर से शुरू होनी थी। रास्ते में पढ़ने वाली गौशालाओं की मिट्टी मटके में एकत्र कर अंतिम दिन चित्रकूट में मटके का विसर्जन होना था। लेकिन पुलिस ने किसी भी जिले में यह पदयात्रा नहीं होने दी। जैसे पद यात्रा शुरू होती थी पुलिस गिरफ्तार कर लेती रही।यही कार्रवाई आज बांदा पुलिस ने भी की! जिलाध्यक्ष नें पुलिस प्रशासन की कार्यवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करार दिया।
संवाद विनोद मिश्रा

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...