किसने किया सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति क्षतिग्रस्त, छतरी भी टूट गयी - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

किसने किया सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति क्षतिग्रस्त, छतरी भी टूट गयी

घुघली-महराजगंज (डीवीएनए)। स्थानीय नगर पंचायत के सिसवा-कप्तानगंज मुख्य मार्ग पर मुख्य चौराहा पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के ऊपर बनी छतरी गन्ना लदे ओवरलोड ट्राला के ठोकर से गिर गया।
बताते चलें कि नगर पंचायत घुघली के मुख्य चौराहा सुभाष चैक पर स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति आज गुरुवार की दोपहर सिसवा बाजार की तरफ से आ रहे गन्ना लदे ट्राला की ठोकर से मूर्ति के ऊपर लगी छतरी टूट कर गिर गयी, नेता सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा भी छतिग्रस्त हो गयी है, संयोग रहा कि बड़ा हादसा होने से बच गया।
जिस समय यह घटना हुयी चैराहे पर अफरा-तफरी के माहौल बन गया, वही उस वक्त व्यस्त रहने वाले सुभाष चैक पर कोई पुलिसकर्मी भी नहीं मौजूद था।

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...