प्रदेशभर मेेें सपा ने निकाली किसान यात्रा, जनता का मिला समर्थन - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

प्रदेशभर मेेें सपा ने निकाली किसान यात्रा, जनता का मिला समर्थन

खनऊ। डीवीएनए

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 07 दिसम्बर 2020 से प्रारम्भ किसान यात्रा आज 14वें दिन भी जारी रही। किसानों में भाजपा सरकार के प्रति जो आक्रोश दिखाई दे रहा है, उससे स्पष्ट हो गया है कि 2022 में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनेगी।


किसान यात्रा कार्यक्रम के तहत आज गांव-गांव पदयात्रा, साइकिल यात्रा, बैलगाड़ी यात्रा, ट्रैक्टर यात्रा के साथ चौपाल तथा गोष्ठियों का आयोजन किया गया, जिसमें आम जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।


प्रयागराज में एम.एल.सी रामवृक्ष यादव, एमएलसी वासुदेव यादव, पूर्व विधायक विजमा यादव, जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्र संघ की पूर्व अध्यक्षा ऋचा सिंह, अयोध्या में पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय, पूर्व मंत्री तेज नरायन पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय, पूर्व विधायक अभय सिंह, जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव, कानपुर में विधायक अमिताभ बाजपेयी, विधायक इरफान सोलंकी, महानगर अध्यक्ष डॉ0 इमरान, सम्राट यादव, बहराईच में जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, बलरामपुर में पूर्व मंत्री हाजी रियाज अहमद, जिलाध्यक्ष राम निवास मौर्या, बलिया में पूर्व विधायक संग्राम यादव, जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, चन्द्रशेखर सिंह, सुल्तानपुर में पूर्व विधायक अरूण वर्मा, पूर्व विधायक अनूप कुमार सण्डा, जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, गोण्डा में पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पण्डित सिंह, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, पूर्व विधायक नन्दिता शुक्ला, जिलाध्यक्ष आनन्द स्वरूप यादव, शाहजहांपुर में जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा स्वर्णकार ने किसान यात्रा निकाली।


उन्नाव में पूर्व मंत्री सुधीर कुमार रावत, पूर्व विधायक उदयराज यादव, पूर्व प्रत्याशी मनीषा दीपक, जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह यादव, मेरठ में पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, विधायक रफीक अंसारी, जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, अतुल प्रधान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा, कानपुर देहात में जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, कमलेश दिवाकर, मिथिलेश कटियार, फर्रूखाबाद में पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष नदीम फारूखी, मैनपुरी में पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, विधायक बृजेश कठेरिया, विधायक राजकुमार सिंह यादव, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव, फिरोजाबाद में जिलाध्यक्ष दुर्गपाल सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष जर्रार अहमद, पूर्व प्रत्याशी टुण्डला महराज सिंह धनगर, कासगंज में जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव, औरैया में पूर्व विधायक प्रदीप यादव, जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, जौनपुर में पूर्व सांसद तूूफानी सरोज, विधायक शैलेन्द्र यादव ललई, विधायक लकी यादव, पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व मंत्री एवं विधायक जगदीश सोनकर, जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए किसान यात्रा निकाली।


अम्बेडकर नगर के जलालपुर तथा अकबरपुर में किसान यात्रा निकली। इनमें सर्वश्री पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, विधायक सुभाष राय, विशाल वर्मा पूर्व एमएलसी, रामसकल यादव जिलाध्यक्ष, मुजीब अहमद सोनू, संदीप यादव, जयशंकर पाण्डेय और मिर्जापुर के मझवां क्षेत्र में साइकिल यात्रा, टैªक्टर यात्रा निकली। इसमें सर्वश्री अशोक यादव, देवी प्रसाद चौधरी जिलाध्यक्ष, रोहित शुक्ला, अभय यादव, सौरभ सिंह, निजाम राईन, मनीष यादव, शिबू अंसारी, नीतिश यादव, विशाल यादव ने यात्रा में भागीदारी निभाई।


भाजपा पूरी तरह से जनता के बीच बेनकाब हो चुकी है। इसीलिये भाजपा मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिये समाज में भाईचारे के सद्भाव को बिगाड़ने का षड़यंत्र कर रही है। लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को समझ चुकी है और उसके मंसूबे को पूरा नहीं होने देगी तथा 2022 के आम चुनाव में सबक सिखाकर ही रहेगी।

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...