यूपी के लोग योगी जी में अपना मुख्यमंत्री नहीं देखते: राजेन्द्र पाल गोतम - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

यूपी के लोग योगी जी में अपना मुख्यमंत्री नहीं देखते: राजेन्द्र पाल गोतम

रामपुर डीवीएनए। आज आम आदमी पार्टी ने भी उत्तर प्रदेश से अपने कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम जी को पंचायत चुनाव का प्रभारी बना कर जनपद रामपुर से पंचायत चुनाव का शंख फूंक दिया है। जनपद रामपुर के बरेली गेट स्थित आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय पर अपने जनपद के समस्त कार्यकर्ताओं व आम आदमी पार्टी से जुड़े सभी व्यक्तियों की एक आम सभा ली। जिसमें आगामी जिला परिषद व पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया और अनेक व्यक्तियों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। जिनमें प्रमुख रूप से राजेश खन्ना पूर्व विधायक प्रत्याशी ने दल बल के साथ अपने अनेको समर्थकों सहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिससे जनपद रामपुर के आंचलिक क्षेत्र में एक चुनावी सरगर्मी की अटकलों का माहौल तेज हो गया है।

        हाल ही मे आम आदमी पार्टी के शीर्षस्थ नेता मनीष सिसोदिया द्वारा उत्तर प्रदेश का लखनऊ दौरा बहुत विवादित व चर्चित रहा। उन्होंने आम आदमी पार्टी के दिल्ली सरकार के विद्यालय मॉडल और उत्तर प्रदेश सरकार के विद्यालय मॉडल को मिलाने की बात रखी थी। जिससे समस्त उत्तर प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया था और मनीष सिसोदिया को उत्तर प्रदेश के विद्यालयों का निरीक्षण नहीं करने दिया गया। आम आदमी पार्टी द्वारा शिक्षा की नींव प्रारंभिक प्राइमरी विद्यालयों को आदर्श विद्यालयों में बदलने और उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन करके एक मिसाल कायम करने का संकल्प लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीतिक धरा पर जिला परिषद व पंचायत चुनाव को लड़ने की तैयारी का जिम्मा उठाया है। जिसके चलते संपूर्ण उत्तर प्रदेश में 65 पर्यवेक्षक नियुक्त किये जा चुके हैं। इसी क्रम में राजेन्द्र पाल गौतम कैबिनेट मंत्री दिल्ली सरकार आम आदमी पार्टी को उत्तर प्रदेश का जिला परिषद व पंचायत चुनाव का विशिष्ट प्रभारी नियुक्त किया गया है।  विदित है कि आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में किए गए सुशासन से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश की जनता ने आम आदमी पार्टी को पलकों पर बिठाना शुरू कर दिया है और आम आदमी पार्टी का जनसंचार निरंतर बढ़ता जा रहा है। लोग बढ़-चढ़कर पार्टी के कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं और सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मत्री राजेन्द्र पाल गोतम ने मंच से कहा कि उ प्र के लोग योगी जी मे अपना मुख्यमंत्री नहीं देखते। अतः लोगों में सरकार का विरोध स्पष्ट झलकता है।  मुझे गर्व है कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी को बड़े पैमाने पर पसंद किया जा रहा है।  उन्होंने सरकार को ललकारते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है; दलितों की हत्या कर दी जाती है, लोगों का सड़कों पर एनकाउंटर कर दिया जाता है; ऐसी जंगलराज को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। 2011 में कुछ पूंजीपतियों ने गुजरात मॉडल के नाम पर जनता को गुमराह किया है। मगर आज तक भी किसी बड़े मॉडल को लागू नहीं किया गया। गुजरात की हकीकत प्रचार से बिल्कुल भिन्न है। भौगोलिक दूरी होने के कारण लोगों को गुजरात मॉडल के नाम पर गुमराह किया जाता है। गौतम जी ने कहा कि हम राजनीति करने नहीं राजनीति बदलने आए हैं।  सही मायने में तो आम आदमी पार्टी लोकपाल बिल लाने के लिए बनाई गई थी मगर सत्ताधारी पार्टियों ने लोकपाल बिल को जब पास नहीं होने दिया तो मजबूरन आम आदमी पार्टी को राजनीतिक की दलदल को साफ करने के लिए इस क्षेत्र में उतरना पड़ा। सरकार कुछ पूंजीपतियों के इशारे पर चल रही है। जिसने पूंजीपतियों को देश को सौंप दिया है। उनके बड़े-बड़े गोडाउन बनवा दिए हैं। और उन्हें जनता का शोषण करने का खुला आमंत्रण दे दिया है। सरकार ने भंडारण की लिमिट ही खत्म कर दी है। इसलिये अब कोई भी जमाखोरी कर सकता है। अब आवश्यकता है कि लोग धर्म और जाति के नाम पर सरकार के बहकावे में ना आएं। बल्कि विकास की एक नई परिभाषा लाने के लिए आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ना होगा। ताकि दिल्ली मॉडल को उत्तर प्रदेश में लागू किया जा सके। आवश्यकता है कि अब जनता को अपने लिए अपनी सरकार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के संविधान के अनुसार चुना जाना चाहिए।

      सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खान लाला ने कहा कि जिस तरह दिल्ली में लोगों ने आम आदमी पार्टी को भारी समर्थन देकर सत्ता सौंप दी है उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी विभिन्न पार्टियों से उठकर अब लोग उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी को पसंद कर रहे हैं। दिल्ली की तरह ही उत्तर प्रदेश में भी शिक्षा के स्तर एवं स्कूलों को सुधारे जाने की अत्यंत आवश्यकता है विगत दिनों में दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी को उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों का मुआयना करने से रोकने के लिए उनका कारवां लखनऊ में ही रोक लिया था। जो प्रदर्शित करता है कि उत्तर प्रदेश की शिक्षा प्रणाली दागदार है। जिस प्रकार से दिल्ली के अंदर सभी बीमारियों के इलाज के लिए व्यवस्था है वही उप्र के जनपदो मे भी होनी चाहिए। उन्होंने बिजली विभाग की ओर कुठाराघात करते हुए कहा कि बिजली तो आ ही नहीं रही है बल्कि बिजली विभाग के द्वारा बड़े-बड़े बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं। जो सरकार द्वारा जनता का उत्पीड़न है। जबकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने 200 यूनिट बिजली हर घर को फ्री दे रखी है। यदि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो यहां भी हर घर को 200 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। और दिल्ली की तर्ज पर ही यहां पेंशन के नाम पर ₹500 के स्थान पर ₹2500 दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में लोगों को समुचित राशन सप्लाई भी नहीं मिल रही है। जबकि दिल्ली में लोगों को 20 किलो राशन दिया जाता है और उत्तर प्रदेश में 4 किलो राशन लेना भी एक बड़ी जंग जीतने के समान है। उन्होंने भाजपा पर कुठाराघात करते हुए कहा कि भाजपा के शीर्षस्थ नेता 15 लाख रुपए दिए जाने का ऐलान करते हैं मगर आज तक भी किसी व्यक्ति को वह रकम आज तक नहीं मिली।  आम आदमी पार्टी के नेता दिखावे के लिए पुलिस सिक्योरिटी अपने साथ नहीं रखते। लोगों के अंदर आम आदमी की तरह ही रहते हैं। आगामी चुनाव में हम लोगों को धर्म और जाति के नाम पर आपस में नहीं लड़ना है। चाहे सरकार कितनी भी जतन करें मगर हम आपस में नहीं बटेंगे।सरकार किसान विरोधी है। किसान सडको पर ठण्ड मे अन्शन करने को मजबूर है। यह किसानो का सरकार के खिलाफ एक बुलन्द नारा है।  

        अंसार अहमद जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब आम आदमी पार्टी को गांव-गांव ही नहीं बल्कि घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।

      राजेंद्र पाल गौतम जी ने राजेश दिवाकर जी वे उनकी बड़ी टीम को आम आदमी की टोपी पहना कर सदस्यता ग्रहण कराई सदस्यता ग्रहण करने वालों में समीर, अजय दिवाकर, अरविंद कश्यप, आकाश वर्मा, जय प्रकाश मौर्य, रवि मौर्य, आदर्श दिवाकर, सोनू मौर्य, मुकेश कश्यप, मिथुन मौर्य, पारस, महेंद्र पासी, प्रेम कश्यप, प्रेम सिंह मोर्य, धर्मेंद्र मौर्य, गोविंद कश्यप, पंकज, चंद्र शंकर मौर्य, सोहन मौर्य, आदि लोगों को आम आदमी पार्टी मे जोडकर उत्साहवर्धन कर पार्टी  मे शामिल किया।

इस मौके पर उर्दू एकेडमी के सदस्य साबिर अली, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष शकील मलिक, OBC प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ए.पी सिंह, ज़िला अध्यक्ष अंसार अहमद, प्रदेश सचिव नरेश गुप्ता, OBC प्रदेश उपाध्यक्ष फ़ैज़ी अंसारी, ज़िला उपाध्यक्ष शहज़ादे अली अंसारी, ज़िला उपाध्यक्ष मो ज़फ़र, ज़िला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक शाकिर हुसैन, SC/ST के ज़िला अध्यक्ष अविनाश तपन, ज़िला उपाध्यक्ष यूथ विंग रिज़वान उल हक, विधानसभा महासचिव स्वार टांडा तेजेशवर कुमार आर्य, महिला ज़िला अध्यक्ष नरगिस खान, विकलांग प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष मौहम्मद शाहनूर, विकलांग प्रकोष्ठ के ज़िला सचिव जरीफ, विकलांग प्रकोष्ठ के ज़िला महासचिव मो उमर, महिला शहर अध्यक्ष मेसरा बी, महिला ज़िला महासचिव फ़ायज़ा बी, उपाध्यक्ष रज़िया बी, उपाध्यक्ष शहनाज़ मलिक, उपाध्यक्ष निगहत बी, ज़िला सचिव ज़ाहिद अंसारी, फाजिल, बाबू राम, शाहरुख खां, सतेंद्र कुमार मौर्य शहनाज़, इन्द्र सैनी आदि लोगों मौजूद रहे।

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...