गरीबों की गरीबी का अफसरों ने बनाया मजाक, ठंड में ठि‍ठुरने के बाद मायूस लौटीं महिलाएं - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

गरीबों की गरीबी का अफसरों ने बनाया मजाक, ठंड में ठि‍ठुरने के बाद मायूस लौटीं महिलाएं

अमराेहा डीवीएनए। यूपी के अमरोहा में अफसर गरीबों की गरीबी से खेल रहे हैं। हसनपुर क्षेत्र में कई घंटे ठंड ठि‍ठुरने के बाद महि‍लाओं को बि‍ना कंबल के मायूस होकर वापस घरों को लौटना पड़ा।

हसनपुर तहसील के गांव सकतपुर में तैनात लेखपाल राजेश ने गांव में फोन करके एक महिला को यह जानकारी दी कि तहसील में ब्लॉक पर कंबल वितरण किए जा रहे हैं। इसकी सूचना महिला ने गांव की अन्य लोगों को दी। ग्रामीण एकत्र होकर कंबल लेने के लिए ब्लॉक कार्यालय पर पहुंच गए। यहां घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें कोई कंबल नहीं मिला जानकारी की गई तो पता चला कि कोई कंबल वितरण नहीं किया जा रहा। गरीबों को तहसील और ब्‍लाक तक आने में कि‍राया और समय दाेेेेेेनों खर्च करने पड़े।

संबंधित लेखपाल से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका कोई अता पता नहीं है। फोन किया तो मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। इसकी जानकारी एसडीएम विजय शंकर को दी तो उन्होंने बताया कि कल होगा कंबल वितरण। एसडीएम की बात सुनकर महिलाएं अपने अपने घर वापस लौट गई।

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...