पुत्र के अंतिम संस्कार को माता-पिता भिड़े, ये था मामला - NUMBER ONE NEWS PORTAL

NUMBER ONE NEWS PORTAL

मेरा प्रयास, आप का विश्वास

myupnews

Comments

पुत्र के अंतिम संस्कार को माता-पिता भिड़े, ये था मामला

अमरोहा। डीवीएनए

एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। माता-पिता के विवाद के चलते किशोर के शव के अंतिम संस्कार करने पर भिड़ गये। हंगामे के चलते पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हंगामे के बाद पुलिस की निगरानी में किशोर के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

हैरान कर देने वाला मामला अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र का है। बीते दिन एक किशोर ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या कर ली थी। वे अपनी माता के साथ रह रहा था। सूचना पाकर पिता अपने परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गया।

और वहां से शव को अपने साथ ले जाने लगा। वहीं माता के पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो हंगामा हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहंुच गई। जानकारी के अनुसार दोनों में घरेलू विवाद चल रहा था। किशोर अपनी माता और बहन के साथ रह रहा था। विवाद के चलते पुलिस की देखरेख में किशोर के शव का अंतिम संस्कार हुआ।

Digital Varta News Agency

Post Top Ad

loading...